
IIT कानपुर प्लेसमेंट 2025: विदेशी नौकरी कम, लेकिन कुल ऑफर 16% बढ़े
Kanpur News - आईआईटी कानपुर में प्लेसमेंट का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसमें पहले दिन 672 छात्रों को जॉब ऑफर मिले हैं। इस साल विदेश में नौकरी की संख्या कम हुई है, लेकिन 16 फीसदी अधिक ऑफर प्राप्त हुए हैं। प्री-प्लेसमेंट ऑफर में भी 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
आईआईटी में प्लेसमेंट का पहला चरण शुरू हो गया है और पहले ही दिन संस्थान के 672 मेधावियों को आकर्षक पैकेज पर जॉब भी मिल गई है। हालांकि इस साल विदेश में नौकरी कम मिली है लेकिन 16 फीसदी ऑफर अधिक आए हैं। विदेश में कम नौकरी के पीछे अमेरिका की बदली टैरिफ नीति बताई जा रही है। इस साल पीपीओ (प्री प्लेसमेंट ऑफर) काफी अच्छा रहा। पिछले वर्षों के मुकाबले 27 फीसदी पीपीओ अधिक हुआ है। इस साल 253 छात्रों को प्री प्लेसमेंट मिला है। वहीं, नौ छात्रों को इंटरनेशनल ऑफर मिला है।
एक्स्पर्ट्स का मानना है कि कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने देश में ही अपनी शाखा खोल दी है, जिससे छात्रों को इंटरनेशनल के बजाए आकर्षक पैकेज पर घरेलू ऑफर अच्छे मिले हैं। आईआईटी कानपुर में पहले चरण का प्लेसमेंट ड्राइव 15 दिसंबर तक चलेगा। उम्मीद के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी अच्छी रही है। अमेरिका की बदली टैरिफ नीति का असर ऑफर पर नहीं आया है।
इस साल प्रमुख रूप से एसेंचर, ब्लैक रॉक, एचएसबीसी, एसएपी, एयरबस, पीडब्ल्युसी सहित कई कंपनियों ने छात्रों के जॉब इंटरव्यू लिए। संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन 672 छात्रों को जॉब ऑफर मिले, जबकि पिछले साल 523 छात्रों को ऑफर मिले थे। वहीं, 2023-24 में पहले दिन 485 छात्रों को ही जॉब ऑफर मिले। साथ ही, प्री-प्लेसमेंट ऑफर में भी 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 253 पीपीओ मिले हैं। जबकि पिछले साल पीपीओ की संख्या 199 थी। वहीं, 2023-24 में यह ऑफर 216 थे। पहले दिन केवल नौ छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय पैकेज मिले हैं। जबकि पिछली बार यह संख्या 13 थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




