
IIT कानपुर देगा नई उड़ान, देशभर के स्टार्टअप को मिलेगी ताकत
संक्षेप: Kanpur News - आईआईटी कानपुर ने देशभर के स्टार्टअप को प्रभावशाली बनाने के लिए सीएसआई के साथ समझौता किया है। इससे स्टार्टअप को वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और ग्लोबल बाजार में खुद को साबित करने में मदद मिलेगी।...
देशभर के स्टार्टअप को प्रभावशाली बनाने में आईआईटी कानपुर मदद करेगा जिससे स्वदेशी स्टार्टअप वर्ल्ड लेवल पर चुनौतियों का समाधान कर ग्लोबल बाजार में खुद को साबित कर सकें। इसके लिए आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) ने काउंसिल फॉर स्टार्टअप इन इंडिया (सीएसआई) के साथ समझौता किया है। इसका लाभ संस्थान के स्टार्टअप को भी मिलेगा। उन्हें सरकार की योजनाओं के साथ वैश्विक स्तर के लिए आने वाली चुनौतियों का समाधान भी मिलेगी।
आईआईटी में अनुसंधान को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में संस्थान में 500 से अधिक स्टार्टअप नवाचार कर रहे हैं। ये स्टार्टअप एग्रीकल्चर, फाइनेंस, डिफेंस, क्लीन, सस्टेनेबिलिटी, मेडिकल समेत सभी सेक्टर में काम कर रहे हैं। इसे और प्रभावी बनाने के लिए समझौता हुआ है। समझौते पर आईआईटी की ओर से एसआईआईसी के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. दीपू फिलिप और सीएसआई के लीगल एडवाइजर पंकज गुप्ता ने हस्ताक्षर किया।
इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, के सुब्रमण्यम, पीयूष मिश्रा भी उपस्थित रहे। प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि इस समझौते से नए स्टार्टअप को कंसल्टेशन, लीडरशिप, मेंटरशिप और अत्याधुनिक लैब व तकनीक का इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा जिससे देश स्टार्टअप की मदद से हर सेक्टर में आत्मनिर्भर बन सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




