एचसीएल टेक संग आईआईटी करेगा जीसीसी की चुनौतियों का समाधान
Kanpur News - एचसीएल टेक संग आईआईटी करेगा जीसीसी की चुनौतियों का समाधान एचसीएल टेक संग आईआईटी करेगा जीसीसी की चुनौतियों का समाधान

कानपुर। आईआईटी कानपुर ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की चुनौतियों के समाधान के लिए एचसीएल टेक के साथ समझौता किया है। इसके तहत आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई), रोबोटिक्स और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर विशेष ध्यान देते हुए अनुसंधान-आधारित नवाचार को सक्षम बनाने में मददगार होगा। एचसीएल टेक के व्यापक जीसीसी समाधानों को आईआईटी कानपुर के अनुसंधान एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ संयोजित करते हुए यह साझेदारी पारंपरिक प्रतिभा और सेवा मॉडलों से आगे बढ़कर अनुसंधान-आधारित नवाचार को सक्षम बनाती है। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि एआई, इंटेलीजेंट सिस्टम्स, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और अन्य नई तकनीकों पर मजबूत और व्यावहारिक शोध चल रहा है।
एचसीएल टेक के साथ इस साझेदारी से हमारे शोधकर्ताओं को वैश्विक जीसीसी की वास्तविक चुनौतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस समझौते की औपचारिक घोषणा हैदराबाद में आयोजित जीसीसी 4.0 सम्मेलन में की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


