प्रशासनिक व वित्तीय कर्मियों को मिला क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण
Kanpur News - कानपुर में आईआईटी ने प्रशासनिक और वित्तीय कर्मियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 76 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कार्य दक्षता बढ़ाने के सुझाव दिए, जबकि उपनिदेशक प्रो. ब्रज भूषण ने निरंतर सीखने और सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता देश के विभिन्न संस्थानों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कर्मियों के लिए आईआईटी में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीआईएटी, एनएफएसयू और आईसीएआर के 76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने कार्य दक्षता को बढ़ाने और व्यावसायिक प्रदर्शन (प्रोफेशनल परफार्मेंस) को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव दिए। संस्थान के उपनिदेशक प्रो. ब्रज भूषण ने कार्यक्रम में आए विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों को सम्मानित किया और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन आईआईटी के कुलसचिव विश्व रंजन ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


