Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIIT Kanpur Collaborates with NMDC for Cybersecurity and AI-ML Enhancement in Mining Operations
एनएमडीसी को साइबर सुरक्षा, एआई-एमएल से मजबूत करेगा आईआईटी

एनएमडीसी को साइबर सुरक्षा, एआई-एमएल से मजबूत करेगा आईआईटी

संक्षेप:

Kanpur News - आईआईटी कानपुर और एनएमडीसी के बीच समझौता हुआ है, जिससे खनन प्रक्रिया को साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-मशीन लर्निंग तकनीक से मजबूत किया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य एनएमडीसी के आईटी और ओटी सिस्टम्स को सुरक्षित करना और परिचालन दक्षता बढ़ाना है।

Dec 03, 2025 02:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब एनएमडीसी, नवरत्न पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज को साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-मशीन लर्निंग तकनीक से मजबूत करेंगे। इसको लेकर एनएमडीसी और आईआईटी के बीच एक समझौता हुआ है। इससे खनन की प्रक्रिया तकनीक से मजबूत होगी। एनएमडीसी भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के तहत संचालित होता है। इस समझौते का उद्देश्य साइबर सिक्योरिटी, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अगली पीढ़ी की तकनीकों पर मिलकर काम करना है, जिससे एनएमडीसी के आईटी और ओटी सिस्टम्स को मजबूत किया जा सके। आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में हुए समझौते पर एनएमडीसी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन) सत्येंद्र राय और आईआईटी के अनुसंधान एवं विकास डीन ने हस्ताक्षर किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि सी3आई हब के विशेषज्ञ एनएमडीसी को साइबर रिस्क असेसमेंट, सुरक्षा खामियों की पहचान, सुरक्षा प्रबंधन, घटना प्रतिक्रिया योजना और सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर मॉडल के मानकों को मजबूत करने में सहायता करेंगे। साथ ही, एआई/एमएल आधारित समाधान, डिजिटल ट्विन्स, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से खनन क्षेत्रों में परिचालन दक्षता को बढ़ाएंगे। आईआईटी कानपुर और एनएमडीसी मिलकर अनुसंधान, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और तकनीकी पायलट परियोजनाएं भी चलाएंगे। सफल परिणामों को बड़े स्तर पर लागू करने की दिशा में काम किए जाएंगे।