एजेंटिक एआई फॉर साइबर सिक्योरिटी पर विशेष प्रशिक्षण देगा आईआईटी
आईआईटी कानपुर के सी3आई हब और एनएफएसयू भोपाल द्वारा 25 से 29 जून तक एजेंटिक एआई फॉर साइबर सिक्योरिटी पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों और विशेषज्ञों को साइबर सुरक्षा के नए आयामों से अवगत कराया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 20 जून तक खुला है, और 40 सीटें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध हैं।

आईआईटी कानपुर के सी3आई हब और एनएफएसयू भोपाल कैम्पस की ओर से एजेंटिक एआई फॉर साइबर सिक्योरिटी विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया जा रहा है। 25 से 29 जून के बीच सी3आई हब परिसर में होने वाले कार्यक्रम में देश भर के शिक्षकों, शोधार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों को साइबर सुरक्षा के नए आयामों से परिचित कराया जाएगा। इस प्रोग्राम में ऑफलाइन भागीदारी के लिए 40 सीटें निर्धारित हैं। जिसमें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रजिस्ट्रेशन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में साइबर खतरों का स्वरूप भी जटिल होता जा रहा है।
ऐसे में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सुरक्षा प्रणाली, विशेषकर एजेंटिक एआई, साइबर डिफेंस, डिजिटल फॉरेंसिक, सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट एवं पेनिट्रेशन टेस्टिंग जैसे क्षेत्रों में अहम जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एजेंटिक एआई के मूल सिद्धांतों से लेकर एथिकल हैकिंग, एआई आधारित वीएपीटी, साइबर फॉरेंसिक जांच, ऑटोनोमस साइबर डिफेंस, एआई संचालित एसओसी और साइबर गवर्नेंस, एथिक्स व पॉलिसी जैसे विषयों को विस्तार से समझाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


