देश के पेंशन तंत्र को सुरक्षित व अत्याधुनिक करेगा आईआईटी
Kanpur News - -पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने आईआईटी संग की पहल -देश के स्टार्टअप व

देश के पेंशन तंत्र को सुरक्षित व अत्याधुनिक करने की जिम्मेदारी आईआईटी को मिली है। इसको लेकर पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने आईआईटी के साथ मिलकर अनूठी पहल की है। जिसमें पेंशनधारकों के सामने आने वाली भविष्य की चार चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। जिससे पेंशन प्रक्रिया न सिर्फ सरल होगी बल्कि सुरक्षित रहेगी। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की मदद से आईआईटी के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) ने एक हैकाथॉन आयोजित किया है। जिसमें देशभर के स्टार्टअप, युवा वैज्ञानिक, शोधार्थियों को आमंत्रित किया है। इस हैकाथॉन का नाम पीएफडीआरए हैकाथॉनः इनोवेट 4 एनपीएस रखा गया है।
संस्थान की ओर से पेंशन से जुड़ी चार चुनौतियों पर तकनीक की मदद से समाधान देना है। आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम सभी आवेदनों के आधार पर उत्कृष्ट समाधान का चयन करेगी। हैकाथॉन की विजेता टीम को 19 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, चयनित स्टार्टअप को छह माह तक मेंटरशिप उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे तकनीक की मदद से विकसित समाधान को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा। आईआईटी के विशेषज्ञों ने बताया कि बुजुर्ग अपनी पेंशन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। उनके साथ डिजिटल फ्रॉड भी होता है। इन्हीं सब परेशानियों को खत्म करने के लिए यह पहल की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


