शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी राख

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी राख शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी राख शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी राख

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी राख

चकेरी। सनिगवां के सरांय गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी राख हो गई। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। लेकिन, मंगलवार को फिर से आग धधक उठी। जिस पर लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। सनिगवां के सरांय गांव निवासी किसान जगमोहन लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की दोपहर को जगमोहन अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर गये थे। घर पर 65 वर्षीय वृद्धा नंची घर पर थीं। तभी शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगी देख वृद्धा नंची मकान से बाहर शोर मचाते हुए भागीं।

कुछ ही देर में आग ने मकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।वहीं, मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची, जिसके बाद आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, आग से कपड़े, 80 हजार रुपये समेत पूरी गृहस्थी का सामान राख हो गया। वहीं मंगलवार को अचानक फिर से आग धधक उठी। इसके बाद इलाके के लोगों ने समर्सिबल पंप से पानी डालकर आग को बुझाया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।