ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरश्रीराम जन्म अष्टमी पर घरों में बजे घंटे व घड़ियाल

श्रीराम जन्म अष्टमी पर घरों में बजे घंटे व घड़ियाल

योग लगन ग्रह वार तिथि सकल भए अनुकूल, चर अरु अचर हर्ष युत श्रीराम जन्म सुखमूल। श्रीराम चरित मानस के इस दोहे में वर्णित भगवान श्रीराम के जन्म का यह उल्लास गुरुवार को जिले में दिखाई दिया। घरों में जहां...

श्रीराम जन्म अष्टमी पर घरों में बजे घंटे व घड़ियाल
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 02 Apr 2020 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

योग लगन ग्रह वार तिथि सकल भए अनुकूल, चर अरु अचर हर्ष युत श्रीराम जन्म सुखमूल। श्रीराम चरित मानस के इस दोहे में वर्णित भगवान श्रीराम के जन्म का यह उल्लास गुरुवार को जिले में दिखाई दिया। घरों में जहां दोपहर में घंटे व घड़ियाल बजाकर भगवान के जन्मोत्सव पर पूजन अर्चन हुआ। वहीं भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना। श्रीराम नवमी का पर्व जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही घरों में घंटे, घड़ियाल बजने लगे। शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही ‘भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या अधिकारी से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गए। घरों में राघवेंद्र सरकार का पूजन के बाद प्रसाद वितरण कराया गया जबकि भजन कीर्तन का भी सिलसिला चला। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गौरियापुर आश्रम के श्रीराम जानकी मंदिर में श्री राम का प्राक्कट्योत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया। महंत श्री श्री108 देव नारायण दासजी वैष्णव ने श्री रामजी की आरती उतारने के साथ पूजन किया। पहली बार राम नवमी के दिन यहां सन्नाटा दिखा। यहां उनके अलावा राघव दास जी व लक्ष्मीनारायण जी मौजूद रहे। इसी तरह पुखरायां के मौहर देवी मंदिर,भोगनीपुर व अमरौधा के राम जानकी मंदिरों में भजन पूजन के साथ पुजारियों ने आरती की। जबकि आस्था के केंद्र हनुमान गढ़ी आश्रम कड़री में भी रमेश पुजारी ने भगवान के जन्मोत्सव पर हवन पूजन किया। इस मौके पर हनुमान जी व भगवतेश्वर महादेव जी का भी पूजन संपन्न हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें