ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरगुरुद्वारा की कल्याणपुर जमीन पर बनवाएंगे हॉस्पिटल

गुरुद्वारा की कल्याणपुर जमीन पर बनवाएंगे हॉस्पिटल

गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ (गुमटी गुरुद्वारा) समेत इसके अन्तर्गत आने वाली शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन करने...

गुरुद्वारा की कल्याणपुर जमीन पर बनवाएंगे हॉस्पिटल
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 28 Jul 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ (गुमटी गुरुद्वारा) समेत इसके अन्तर्गत आने वाली शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन करने वाली पैतृक संस्था संत बाबा सुंदर सिंह जी महाराज ट्रस्ट में अंदरुनी घमासान के पीछे कल्याणपुर की करोड़ों की संपत्ति है। प्रधान हरजीत सिंह कालरा का कहना है कि वह इसे बेचने नहीं देंगे। यहां मेडिकल कॉलेज बनवाएंगे। वहीं, ट्रस्ट के सदस्य अमरजीत सिंह पम्मी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि इसका विवाद डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स एण्ड फण्ड्स में लंबित है।

ट्रस्ट में कुल 17 सदस्य हैं। इन्हीं में पदाधिकारी बनाए जाते हैं। वर्तमान में विवाद ट्रस्ट के अध्यक्ष (प्रधान) और मंत्री खेमों के बीच है। कल्याणपुर स्थित जमीन एसबी सुंदर सिंह जी एसवी करतार सिंह जी मेमोरियल एण्ड मेडिकल व डेंटल कॉलेज सोसाइटी के नाम है। प्रधान ने अभिलेखों में हेरफेर के आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी क्षमता से डिप्टी रजिस्ट्रार के यहां सम्बंधित सोसाइटी के विवाद में पैरवी कर रहे हैं। प्रधान का कहना है कि कोई भी असलाहधारी दीवान के अंदर नहीं जाता है पर कुछ लोग उन्हें अकारण बदनाम कर रहे हैं। मेरी जान को खतरा है इसलिए लंबे समय से कुछ लोग मेरे साथ रहते हैं पर वह दीवान में असलह लेकर नहीं जाते हैं। आरोप लगाया कि ट्रस्ट के नियम के अनुसार कोई भी पदाधिकारी इस्तीफा दे या न रहे तो उसका चुनाव होता है। फिर भी प्रधान के पद के चुनाव को लेकर दबाव डाला जा रहा है।

जमीन बेची नहीं जा सकती

ट्रस्ट के सदस्य सरदार अमरजीत सिंह पम्मी का कहना है कि वह स्वयं मुख्यमंत्री को कल्याणपुर की जमीन को लेकर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव दे चुके हैं। इसे बेचा ही नहीं जा सकता। इसका निर्णय डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स एण्ड फंड्स में हो जाएगा। प्रधान के चुनाव में कुछ महीने शेष हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें