Kanpur News: समृद्ध संस्कृति व राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है मातृ भाषा हिंदी
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: सरसौल के आरएनडी एजूकेशन सेंटर में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डा• विजयरत्ना तोमर ने बच्चों को हिंदी का महत्व समझाया और मातृ भाषा पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने नाटक, काव्यपाठ और भाषण जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के हाथीपुर मोड़ स्थित आरएनडी एजूकेशन सेंटर में मंगलवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को हिंदी के प्रति जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि सरसौल ब्लाक प्रमुख डा•. विजयरत्ना तोमर ने कहा हिंदी केवल अभाव्यक्ति का माध्यम नहीं बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति व राष्ट्रीय पहचान का आधार है।उन्होंने बच्चों से अपनी मातृ भाषा पर गर्व करने और दैनिक जीवन में अधिकाधिक उपयोग पर जोर देने की बात कही। मातृ भाषा पर नाटक, काव्यपाठ, भाषण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने किए। स्कूल के प्रबंधक आनंद द्विवेदी, प्रधानाचार्या अर्पिता द्विवेदी रहीं।
ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर स्कूल में कार्यकम


