चिड़ियाघर में फिर कर सकेंगे हिमालयन भालू का दीदार
Kanpur News - कानपुर चिड़ियाघर में हिमालयन भालू की खोज एक साल से चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इस माह हिमालयन भालू और पहाड़ी बकरी (गोरल) लाए जाने की संभावना है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने बताया कि जल्द ही जानवरों को लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर में हिमालयन भालू का दीदार फिर कर सकेंगे। चिड़ियाघर प्रशासन एक साल से हिमालयन भालू की खोज में है। बताते हैं कि तलाश पूरी हो गई है। संभावना है कि इस माह हिमालयन भालू समेत पहाड़ी बकरी (गोरल) को लाया जाए। कानपुर चिड़ियाघर में सालभर पहले तक स्लॉथ बेयर (मैदानी भालू) और हिमालयन भालू पर्यटकों के आकर्षण केंद्र हुआ करते थे। हिमालयन भालू माया उम्र के अंतिम पड़ाव में बीमार रहने लगी। माया की मौत के बाद हिमालयन भालू का बाड़ा सूना हो गया था। फिलहाल, चिड़ियाघर प्रशासन की हिमालयन भालू की तलाश पूरी होती दिख रही है।
चिड़ियाघर में पहाड़ी मादा बकरी (गोरल) महज एक है। जबकि, नर गोरल ज्यादा हैं। ऐसे में कुनबा बढ़ाने के लिए मादा गोरल भी लाया जाना है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने बताया कि हिमालयन भालू समेत कई जानवरों को लाया जाना प्रस्तावित है। जल्द ही जानवरों को लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


