कानपुर में नहर में मिला लापता छात्र का शव
कानपुर के रतनपुर से लापता हाईस्कूल छात्र अभिनव शुक्ला का शव सोमवार सुबह पनकी नहर में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र पिछले दिन अपनी बहन के साथ किताब लाने निकला था।

कानपुर। रतनपुर से लापता हुए हाईस्कूल के छात्र का शव सोमवार सुबह पनकी नहर में मिला। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला। वहीं परिजनों ने छात्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर कल्याणपुर विधायक भी पहुंचीं। हंगामे को देख मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएससी पहुंची। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रतनपुर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार का बेटा अभिनव शुक्ला हाई स्कूल का छात्र था। रविवार को उसकी बहन ने सहेली के घर जाकर किताब लाने की बात कही थी।
लेकिन बहुत देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पिता संजीव ने पनकी नहर किनारे उसके कपड़े,चप्पल और साइकिल देखी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लड कंट्रोल टीम और गोताखोरों की मदद से छात्र के शव की तलाश जारी की। वहीं सोमवार सुबह छठ पूजास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर नहर में छात्र का शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। छात्र का शव मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने भी पहुंचकर आला अधिकारियों से बात की। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था। सोमवार सुबह पनकी नहर में शव मिला। परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


