Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsHigh Alert at Kanpur Central Station Security Forces Conduct Thorough Checks After Delhi Bombings
 सेंट्रल पर तलाशी, सीसीटीवी से कोने-कोने पर नजर

सेंट्रल पर तलाशी, सीसीटीवी से कोने-कोने पर नजर

संक्षेप:

Kanpur News - फोटो- जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने डॉग स्कवॉयड की मदद से की चेकिंगकानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी बम धमाकों के बाद देश में हाई अलर्ट के मद्दनेजर कानपुर सेंट्रल रेलवे...

Nov 12, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

फोटो- जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने डॉग स्कवॉयड की मदद से की चेकिंग कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी बम धमाकों के बाद देश में हाई अलर्ट के मद्दनेजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और सीसीटीवी कंट्रोलरूम से स्टेशन और आने जाने वाले हर कोने पर निगाह रखी जाती रही। जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त तलाशी अभियान में भीड़भाड़ पर बढ़ने पर मुस्तैदी रही। दिल्ली बम धमाके के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद से जीआरपी और आरपीएफ जवान लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। रेलवे सटेशन परिसर, पार्सलघर, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्किंग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। फुटओवर ब्रिज पर भी छानबीन की गई और संदिग्धों से रोक-रोककर उनकी जानकारी ली गई। दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों में भी खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ छानबीन की गई। बेवजह स्टेशन परिसर में घूमने वालों से पूछताछ की गई। आरपीएफ जवानों ने रेलवे कर्मियों के साथ रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग भी की। स्टॉल संचालकों और कुलियों से अपील की गई कि अगर कहीं भी कुछ संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस या कंट्रोल रूम पर सूचना दें। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार की निगरानी में अभियान चलाया गया।