ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरनौबस्ता और बर्रा बाईपास पर भीषण जाम, वाहन सवार घंटों परेशान

नौबस्ता और बर्रा बाईपास पर भीषण जाम, वाहन सवार घंटों परेशान

नौबस्ता और बर्रा बाईपास पर शुक्रवार शाम भीषण जाम लगा। इसका असर लिंक रोड और गलियों पर भी पड़ा। जाम के बीच फंसे वाहन सवारों में पहले निकलने की होड़ में गालीगलौज भी हुई। वहीं, ट्रैफिक उलझने से दोनों...

नौबस्ता और बर्रा बाईपास पर भीषण जाम, वाहन सवार घंटों परेशान
वरिष्ठ संवाददाता,कानपुर दक्षिण Sat, 15 Feb 2020 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

नौबस्ता और बर्रा बाईपास पर शुक्रवार शाम भीषण जाम लगा। इसका असर लिंक रोड और गलियों पर भी पड़ा। जाम के बीच फंसे वाहन सवारों में पहले निकलने की होड़ में गालीगलौज भी हुई। वहीं, ट्रैफिक उलझने से दोनों थानाक्षेत्र की पुलिस अनजान रही। 


नौबस्ता बाईपास से बारादेवी रोड किनारे अवैध रूप से ईंट और मौरंग लोड ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी रहती हैं। इससे मात्र 20 फिट ही सड़क वाहन सवारों के लिए बचती है। शुक्रवार शाम हमीरपुर रोड का ट्रैफिक लोड बढ़ने पर ट्रैक्टर-ट्रालियां नासूर बन गईं। वाहन सवारों के आगे न बढ़ पाने पर धीरे-धीरे जाम की स्थिति बनती गई। शाम करीब साढ़े छह बजे नौबस्ता बाईपास पर पर चौतरफा जाम लग गया। इसका असर बर्रा बाईपास और लिंक रोड पर भी पड़ा। नौबस्ता बाईपास न पार कर पाने पर बर्रा पास तक हाईवे सर्विल लेन पर एक के पीछे एक वाहनों का रेला लगता गया। इससे बर्रा बाईपास पर भी चौतरफा जाम लग गया। जाम ने धीरे-धीरे कर्रही और सचान रोड को भी जद में ले लिया। शाम साढ़े सात बजे तक बर्रा बाईपास पर भीषण जाम लगा रहा। दक्षिण में जगह-जगह लगे जाम के दौरान पहले निकलने की होड़ में वाहन सवारों के बीच नोकझोंक और गालीगलौज तक की नौबत आई।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें