त्योहार के उत्साह में जाम ने छुड़ाए पसीने, एंबुलेंस फंसीं

Feb 28, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - त्योहार के उत्साह में जाम ने छुड़ाए पसीने, एंबुलेंस फंसीं त्योहार के उत्साह में जाम ने छुड़ाए पसीने, एंबुलेंस फंसीं त्योहार के उत्साह में जाम ने छुड़ा

त्योहार के उत्साह में जाम ने छुड़ाए पसीने, एंबुलेंस फंसीं

कानपुर। शनिवार को होली पर घर जाने या खरीददारी को निकले लोगों को शहर में भारी जाम का सामना करना पड़ा। इससे घर पहुंचने के पहले ही उनका उत्साह जाम की वजह से फीका पड़ा। जाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोलचौराहे के आधे पुल से हैलट इमरजेंसी गेट तक वाहनों की लंबी लाइन में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। दिन भर अफीमकोठी चौराहे से स्टेशन रोड के सामने तक ट्रैफिक रेंगता रहा। एकाएक दोपहर बाद पड़े लोड से खलवा पुल जूही, दादानगर, गोविंदपुरी पुराना पुल, हैरिसगंज पुल और नयापुल पर वाहनों की लंबी लाइन रही। नया पुल पर किदवईनगर से आकर टाटमिल आने वाले वाहनों की लेन में आधे पुल तक लाइन रही।

तीन बार ग्रीन लाइट होने पर लोग निकल पाते थे। इसके चलते टाटमिल के चौतरफा वाहन जाम में फंसे रहे। सेक्टर प्रभारी टीआई ने बताया कि रोडवेज बसों को नोटिस दी गई है कि वे लोग त्योहार भर रोड से सवारियां न बैठाएं और न ही चढ़ाएं। त्योहारी लोड की वजह से ट्रैफिक स्लो गति से चलता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।