Kanpur News: सावन के सोमवार पर मंदिरों की यातायात व्यवस्था परखी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिरों के आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।

Kanpur News: सावन के सोमवार पर मंदिरों की यातायात व्यवस्था परखी

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आनंदेश्वर मंदिर (परमट), जागेश्वर मंदिर और वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसीपी ने मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही और आपातकालीन मार्गों का गहन निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें यातायात संबंधी जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से मंदिरों तक पहुंचें और दर्शन के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकें, इसके लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता से ड्यूटी करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: सावन के सोमवार पर मंदिरों की यातायात व्यवस्था परखी