त्वचा का लाल, पसीना आना बंद तो समझो लू लगी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल के निर्देशन में सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों को लू से बचाव के उपाय बताए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रशिक्षक लखन कुमार ने लू के लक्षणों और बचाव के उपाय बताए, जैसे पुदीना या नीबू पानी पीना और सत्तू का सेवन करना।

त्वचा का लाल, पसीना आना बंद तो समझो लू लगी

कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल के निर्देशन में गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों को हीटवेव (लू) से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन के मुख्य प्रशिक्षक व रेडक्रॉस सोसाइटी के लखन कुमार ने बताया कि सफर के दौरान एकाएक त्वचा लाल या फिर गर्म होने लगे और शरीर से पसीना निकलना बंद हो तो समझो लू लग गई है। उल्टी-दस्त होना भी लक्षण है। तत्काल पुदीनहरा या नीबू पानी पीएं। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आरके श्रीमती प्रीति तिवारी, भारतीय रेलवे एनसीआर कानपुर स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बताया कि सत्तू का सेवन भी गर्मी में फायदेबंद है।

सीएमआई विनय मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अतुल गंगवार, मुख्य टिकट निरीक्षक रामेंद्र कुमार ने भी हीट वेव से बचाव के नुस्खे बताए। कहा कि दिल की धड़कन तेज होने लगती है। इससे घबड़ाहट और चक्कर या फिर व्यक्ति बेहोश हो जाता है। बिना देर किए चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।