कानपुर में पारा फिर 40 के पार, उमस बढ़ी
कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण पूर्वी हवाओं के बावजूद तापमान आठवें दिन फिर 40 पपपप पपपपप पपपप पपुपप ुपपपप

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण पूर्वी हवाओं के बावजूद तापमान आठवें दिन फिर 40 डिग्री के पार चला गया। इसे हीट वेव की दस्तक माना जा सकता है। शुक्रवार और शनिवार को आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। यूपी के सात जिलों से रविवार को हीट वेव की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद यदि विक्षोभ नहीं आता है तो हीट वेव का नया दौर शुरू हो जाएगा।
हीट वेव अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभों के चलते मौसम स्थिर नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आंधी-पानी की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गुरुवार को आंधी-पानी का असर पड़ा।
उमस भरी गर्मी
इसने नमी का प्रतिशत सभी जगह बढ़ा दिया और उमस पैदा कर दी। तेज धूप से ज्यादा उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
आंधी-पानी और ओलावृष्टि का अलर्ट
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि पांच जून को गरज चमक के साथ आंधी-पानी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है।
उमस और नमी का स्तर
अधिकतम नमी 62 और न्यूनतम 37 प्रतिशत रही।
तापमान और हीट वेव संबंधित प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


