नमी न मिली तो हीट डोम अभी और बरपाएगा कहर
Kanpur News - नमी न मिली तो हीट डोम अभी और बरपाएगा कहर नमी न मिली तो हीट डोम अभी और बरपाएगा कहर नमी न मिली तो हीट डोम अभी और बरपाएगा कहर

कानपुर। यदि उत्तर प्रदेश की दक्षिणी बेल्ट को शीघ्र नमी न मिली तो आने वाले समय में यह हीट डोम कहर बरपा सकता है। समुद्र से अधिक दूरी के कारण इसे सामान्य नमी नहीं मिल सकती। उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा विक्षोभ बेहद कमजोर है जिसके चलते वहां से भी नमी की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से भी ऐसी परिस्थितियां नहीं बन रही हैं। बांदा, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, झांसी, हमीरपुर, महोबा, कानपुर, ललितपुर, फतेहपुर आदि में हर दिन स्थितियां प्रतिकूल होती जा रही हैं। इसके ऊपर के क्षेत्र में भी तापमान अधिक है और यह ऑरेंज जोन में है। इसके ऊपर मुरादाबाद, बहराइच आदि जिलों को ग्रीन में रखा गया है। हीट डोम का क्षेत्र केवल दक्षिण की बेल्ट है।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की दक्षिणी बेल्ट में गर्म हवा संकुचित हो रही है जो ऊपर की ओर नहीं उठ पा रही है। ऐसे में गर्म हवा का क्षेत्र छाते के रूप में स्थायी सा होता जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभों के बाद भी यह क्षेत्र अभी तक बेअसर है। प्रदेश के उत्तर में पारा थोड़ा नरम लेकिन दक्षिण में काफी अधिक है। समुद्र से दूरी के कारण सूबे के दक्षिण में उच्च दाब का क्षेत्र बन रहा है। यहां तापमान से राहत मिलने की संभावना कम है।
मौसम विशेषज्ञों का निष्कर्ष
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि दक्षिण की बेल्ट वर्ष 2025 में भी हीट आइलैंड बन गई थी वर्ष 2026 में अधिक है। शुरुआती नरमी के बाद स्थितियां बेहद प्रतिकूल हैं। नमी मिलने पर ही यहां थोड़ी राहत हो सकती है। यहां की मिट्टी बेहद शुष्क हो गई है। यह हवा को ऊपर की ओर उठने नहीं दे रही है। इस कारण हीट डोम खतरनाक हो रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


