माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

कानपुर। एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इन्दिरा नगर में मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता वेलनेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रेनू गहलोत ने माताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं सर्वाइकल कैंसर, खून की कमी आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। डॉ. सुनीता सेठ ने उपस्थित माताओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की जानकारी दी। बताया, सरकार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन की सिंगल डोज निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।

प्रबंधक अजित अग्रवाल ने स्कूल के प्रयासों को बताया। यहां अंकिता धीर, प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।