नियमित डिग्री संग मेजर व माइनर कोर्स की भी मिलेगी डिग्री

नियमित डिग्री संग मेजर व माइनर कोर्स की भी मिलेगी डिग्री

संक्षेप:

Kanpur News - -एचबीटीयू प्रशासन ने किया लागू, छात्रों को मिलेगा जॉब में इसका लाभ -नए नियम से

Dec 11, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

वैश्विक शिक्षा के अनुरूप छात्र-छात्राओं को तैयार करने के लिए एचबीटीयू प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। विवि प्रशासन नए सत्र से मेजर के साथ माइनर विषयों में डिग्री व्यवस्था को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। विवि के अधिकारियों के मुताबिक नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने, कौशल विकसित करने और बहु-विषयक ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से छात्रों को मौका प्रदान किया है। विवि प्रशासन ने अगले सत्र से इस व्यवस्था को लागू करेगा। विवि ने इस नई व्यवस्था के तहत दो प्रमुख विकल्प तैयार किए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेजर-माइनर कोर्स और ऑनर्स कोर्स। माइनर कोर्स 20 क्रेडिट का होगा, जिसे छात्र दूसरे वर्ष के बाद तीसरे और चौथे वर्ष में पूरा करेंगे। इसके लिए विवि ने मेजर विषयों के साथ उपयुक्त माइनर विषयों के संयोजन तैयार किए हैं, जिससे तकनीकी शिक्षा के साथ प्रबंधन, डेटा साइंस, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), पर्यावरण अध्ययन, डिजाइन या अन्य उभरते क्षेत्रों का ज्ञान मिल सके। इस कोर्स के पूरा होने पर छात्रों को मेजर और माइनर दोनों की डिग्री दी जाएगी। दूसरी ओर ऑनर्स कोर्स उन छात्रों के लिए है जो शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ना चाहते हैं। इसके लिए न्यूनतम 7.5 सीजीपीए और 180 क्रेडिट पूरे करना अनिवार्य होगा। ऑनर्स डिग्री छात्र की विषय में विशेषज्ञता और उच्च शैक्षणिक क्षमता के लिए है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और शोध कार्यों में अतिरिक्त लाभ प्रदान करती है। एचबीटीयू की डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक ने बताया कि यह बदलाव नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना के अनुरूप है। इसे अगले सत्र से लागू किया जाएगा। माइनर विषय लेने वाले छात्रों को किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रहकर विविध विषयों की समझ लेकर खुद को उद्योगों की बदलती जरूरतों के हिसाब से ढाल पाएंगे। मतलब, इंजीनियरिंग का छात्र मैनेजमेंट की भी पढ़ाई कर डिग्री प्राप्त कर सकेगा। वहीं, ऑनर्स डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों में आवेदन करते समय अपना मजबूत प्रोफाइल प्रस्तुत कर सकेंगे।