धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, गूंजे जयकारे
Kanpur News - कानपुर देहात में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में हनुमान जी की पूजा की, हवन-पूजन किया और भजन-कीर्तन आयोजित किए। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी हुआ। कड़री आश्रम में पंच मूर्तियों का पूजन और महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया।

कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर हनुमान जी को वंदन व घी का चोला चढ़ाने के साथ ही हवन-पूजन कराया गया। मंदिरों व आश्रमों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का पूजन कर संकट से मुक्ति व कल्याण की कामना की। इस मौके पर सुंदरकांड के पाठ के साथ भजन कीर्तन के आयोजन हुए। साथ ही भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण कराया गया।हनुमान जयंती के मौके पर अकबरपुर के अयोध्यापुरी मैदान के पास स्थित दक्षिणेश्वर हुनमान मंदिर में हुनमान जी का पूजन अर्चन हुआ। इसके साथ ही 21 बार हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ के बाद आरती संपन्न हुई।
इस मौके पर सूर्यकांत त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी गोरे, अंकुर द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह ऐतिहासिक शुक्ल तालाब स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर व बालाजी धाम में भी लोगों ने भी पूजन अर्चन किया। जबकि तहसील परिसर में हनुमान जी के पूजन के बाद प्रसाद वितरण कराया गया।यहां तहसीलदार पवन कुमार, विपिन दीक्षित, विमलेश कुमार, कुंअर सिंह चंदेल, विनय श्रीवास्तव, विनोद सक्सेना, शैलेंद्र सविता आदि तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे। मूसानगर व धनीरामपुर के बालाजी धाम में हवन पूजन व सुंदरकांड के पाठ के बाद प्रसाद वितरण कराया गया। इसी तरह आस्था के केंद्र शोभन आश्रम, पवनतनय आश्रम रंजीतपुर, यमुना बेल्ट के जैनपुर में स्थित हनुमान मंदिर, काशीपुर के प्राचीन हनुमान गढ़ी,किशुनपुर के बजरंग बली धाम, रूरा में टंकी तालाब के हुनमान मंदिर में भी पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण कराया गया।कड़री आश्रम में पंच मूर्तियों का जयकारों के साथ हुआ पूजन : आस्था के केंद्र हनुमानगढ़ी आश्रम कड़री में अखंड रामायाण का पाठ संपन्न हुआ। इसके साथ ही अभय मुद्रा के गढ़ी सरकार के साथ पंचमुखी हनुमान, रौद्ररूप हनुमान, वीर हनुमान व अमर महाप्रभु हनुमान की पंच मूर्तियों के भव्य श्रृंगार के साथ पूजन करने के बाद हवन हुआ। इसके बाद महाआरती संपन्न होने पर प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर हनुमान गढ़ी आश्रम समिति के अखिलेश बाजपेई अन्नू आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


