हज यात्रा से पहले नहीं जमा होंगे पासपोर्ट

Feb 11, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - हज यात्रा से पहले नहीं जमा होंगे पासपोर्ट हज यात्रा से पहले नहीं जमा होंगे पासपोर्ट हज यात्रा से पहले नहीं जमा होंगे पासपोर्ट

हज यात्रा से पहले नहीं जमा होंगे पासपोर्ट

कानपुर। इस साल हज यात्रा से पहले जायरीन (यात्रियों) को अपना पासपोर्ट हज हाउस में जमा नहीं करना पड़ेगा। उन्हें खुद हज वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ई-वीजा आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। टीकाकरण व स्वास्थ्य का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन रहेगा। हज-2025 तक जायरीन को वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था। वीजा के लिए पासपोर्ट राज्य हज कमेटी में जमा कर दिया जाता था। टीकाकरण व अन्य सर्टिफिकेट आदि भी राज्य हज कमेटी में जमा करने होते थे। वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे हज पर जाते समय यात्रियों को वापस किया जाता था।

इसमें यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। तंजीम खुद्दाम आजमीनें हज के सचिव सरदार अहमद खान ने बताया कि वर्ष 2026 में कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। इसमें वीजा प्रक्रिया और टीकाकरण भी शामिल है। सचिव के अनुसार, वर्ष 2026 में वीजा के लिए यात्री को स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शुल्क पहले से जमा है। यात्री को ऑनलाइन वीजा प्राप्त हो जाएगा। इसी तरह टीकाकरण करने के समय ही इसका विवरण ऑनलाइन कर दिया गया है। टीकाकरण सर्टिफिकेट जमा करने की भी आवश्यकता नहीं रह गई है। यात्रियों को हज के दौरान अपने एंड्रॉयड फोन पर नुसुक एप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से हज के दौरान यात्रियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्राप्त हो सकेंगी। तंजीम खुद्दाम आजमीने हज के सचिव सरदार अहमद खान ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया से धीरे-धीरे पेपरलेस हो जाएगा। हज यात्रियों को डिजिटल माध्यम से अनेक सुविधाएं प्राप्त हो जाएंगी। हज यात्रा अप्रैल में शुरू होगी और हज की संभावित तिथि 24 मई से 29 मई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।