तीन सिख स्कूलों में 24 से चलेंगी फ्री समर गुरमत क्लासेस
Kanpur News - गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल नगर तीन सिख स्कूलों में ज्ञान अंजन गुरमत कक्षाएं शुरू करेगा। ये कक्षाएं 24 मई से 21 जून तक चलेंगी। इसमें गुरुमुखी भाषा, गतका, सिख इतिहास, गुरबाणी कीर्तन और दस्तार सजावनी सिखाई जाएगी। सभी समुदाय के लोग इन कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

सिख संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल नगर के तीन सिख स्कूलों में ज्ञान अंजन गुरमत क्लासेस लगाएगा। गर्मियों में चलने वाली यह विशेष कक्षाएं 24 मई से शुरू होंगी और 21 जून तक चलेंगी। यह कक्षाएं खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज गोविन्द नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल लाजपत नगर और हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज लाल बंगला में चलाई जाएंगी। प्रभारी सरदार टीपी सिंह सोनू ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चों को गुरुमुखी भाषा, मार्शल आर्ट (गतका), सिख इतिहास, गुरबाणी कीर्तन, दस्तार सजावनी आदि सिखाई जाएगी। इन कक्षाओं में उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
किसी भी समुदाय का व्यक्ति प्रवेश ले सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


