ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर में गुरुद्वारा सेवादार की लापता बेटी की हत्या

कानपुर में गुरुद्वारा सेवादार की लापता बेटी की हत्या

गुरुद्वारा के सेवादार की लापता बेटी की हत्या कर शव महाराजपुर में हाईवे किनारे फेंक दिया गया। वह 9 दिसंबर को श्रमशक्ति एक्सप्रेस पर नई दिल्ली जाने के लिए सवार हुई थी। दिल्ली नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू...

कानपुर में गुरुद्वारा सेवादार की लापता बेटी की हत्या
वरिष्ठ संवाददाता,कानपुरFri, 13 Dec 2019 02:14 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुद्वारा के सेवादार की लापता बेटी की हत्या कर शव महाराजपुर में हाईवे किनारे फेंक दिया गया। वह 9 दिसंबर को श्रमशक्ति एक्सप्रेस पर नई दिल्ली जाने के लिए सवार हुई थी। दिल्ली नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू हुई। गुरुवार दोपहर महाराजपुर में हाईवे किनारे शव पाया गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। 


शहर के एक गुरुद्वारा सेवादार के चार बच्चों में छोटी बेटी भी गुरुद्वारा में सेवादार थी। उसकी 13 दिसंबर को कानपुर में ही सगाई होनी थी। वह 9 दिसंबर को हादसे में घायल भाई को देखने के लिए नई दिल्ली जा रही थी। सेंट्रल स्टेशन पहुंचने रात करीब 10 बजे मां से उसकी बातचीत हुई थी। जब दिल्ली नहीं पहुंची तो भाई ने घर फोन कर तहकीकात की। उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 11 दिसंबर को जीआरपी और नजीराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे महाराजपुर क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित राधाकृष्ण मुन्नी देवी महाविद्यालय के पास एक युवती का शव मिलने पर पुलिस ने सभी थानों को सूचना दी।

नजीराबाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो उसकी पहचान हुई। युवती को तलाशने में पुलिस की लापरवाही पर सिख समाज के लोगों ने पोस्टमार्टम में हंगामा किया। इस मामले में एसएसपी अनंत देव ने बताया कि युवती की सगाई होनी थी। उसकी कुछ परिचित युवकों से बात होती थी। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। शुक्रवार को वीडियोग्राफी के बीच 3 डॉक्टरों का पैनल पोस्मार्टम करेगा। इसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें