Kanpur News: जुलूस के लिए शहर काजी ने गाइडलाइन जारी की

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही ने 12 रबी उल अव्व्ल के मौके पर जश्न ए चिरागां और जुलूस ए मोहम्मदी के लिए गाइडलाइन जारी की। उन्होंने के जुलूस में अदब से चलने, म्यूजिक वाली नातों से परहेज करने और अन्य नियमों का पालन करने की सलाह दी।

Kanpur News: जुलूस के लिए शहर काजी ने गाइडलाइन जारी की

Kanpur News: कानपुर। शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही ने रविवार को 12 रबी उल अवव्ल के मौके पर जश्न ए चिरागां और जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर गाइडलाइन जारी की। अहसनुल मदारिस जदीद, रजबी रोड में हुई बैठक के बाद कहा कि जुलूस में अदब से शामिल हों। टोपी लगाकर अदब से चलें। नात पढ़ें। म्यूजिक वाली नातों से परहेज करें। जुलूस के रास्ते में आपस में बहस न करें, डीजे न बजाएं, दो से अधिक साउंड एक वाहन पर न हों, झंडा 12 फीट से ऊंचा न हो, लोहे की छड़ अथवा लोहे के चांद का इस्तेमाल न करें, लकड़ी के इस्तेमाल के साथ झण्डा लेकर चले।

घर-घर सजाएं। इस मौके पर कारी सगीर आलम हबीबी, मुफ्ती रफी अहमद निज़ामी, महबूब आलम खान, कारी शादाब रजा आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: जुलूस के लिए शहर काजी ने गाइडलाइन जारी की