Kanpur News: फुहारों के बीच बरसा जगत के नाथ का आशीष

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में इस्कॉन ने श्री श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली, जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया। यात्रा का प्रारंभ श्री राम दशानन धर्मशाला से हुआ और भीड़ ने पूरे रास्ते जयकारे लगाए। रथ यात्रा दिव्य महोत्सव बन गई, जिसमें धार्मिक कार्यक्रम और प्रसाद का वितरण भी हुआ।

Kanpur News: फुहारों के बीच बरसा जगत के नाथ का आशीष

Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इस्कॉन ने रविवार को श्री श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली। हजारों भक्तों ने इस यात्रा में पूरे उल्लास के साथ भाग लिया। जय कृष्णा के उद्घोष के साथ नृत्य करते भक्तों ने इसका आकर्षण बढ़ा दिया। भगवान श्री जगन्नाथ अपने गर्भगृह से बाहर निकलकर रथ पर आरूढ़ हुए और जनसमूह के बीच पहुंचकर सभी को अपने दर्शन एवं सेवा का दुर्लभ अवसर प्रदान किया। इस्कॉन की रथयात्रा श्री राम दशानन धर्मशाला, गोविंदनगर से प्रारंभ होकर ग्लोरी गार्डन गेस्ट हाउस, बर्रा बाईपास तक निकाली गई। यह रथयात्रा अब तक की सबसे भव्य रथ यात्राओं में से एक रही है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रास्ते में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। रास्ते भर फुहारें भी पड़ती जा रही थीं。

रथ यात्रा का आध्यात्मिक महत्व

श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का यह दिव्य स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण के ब्रज-विरह भाव का सजीव दर्शन कराता है। रथ यात्रा इस आध्यात्मिक सत्य का प्रतीक है कि ब्रजवासी भगवान श्रीकृष्ण को द्वारका के ऐश्वर्य से पुनः वृंदावन की मधुरता की ओर ले जाना चाहते हैं। इसी परम आनंदमय आध्यात्मिक भाव का अनुभव प्रत्येक भक्त ने रथयात्रा के माध्यम से किया। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ कथा का भव्य आयोजन भी किया गया जिसमें परम पूज्य भक्ति पद्म सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज ने भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य महिमाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्री जगन्नाथ रथयात्रा के आध्यात्मिक रहस्य, उसके ऐतिहासिक एवं वैदिक महत्व तथा भगवान की असीम करुणा का अत्यंत सुंदर निरूपण किया। रथयात्रा के दौरान संकीर्तन मंडली के भक्तों ने अत्यंत मधुर हरिनाम संकीर्तन एवं भगवान श्री जगन्नाथ के प्रिय भजनों की प्रस्तुति की गई। हरे कृष्ण महामंत्र के गगनभेदी कीर्तन, मृदंग, करताल एवं विविध वाद्य यंत्रों की दिव्य ध्वनि से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तजन नृत्य एवं संकीर्तन में पूर्णतः तल्लीन होकर भगवान की कृपा का अनुभव करते रहे। इस दिव्य उत्सव विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व सांसद श्रीमान राजाराम पाल, गोल्डन बाबा उपस्थित रहे। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेम हरिनाम प्रभु जी ने सभी भक्तों का उत्साहवर्धन किया।

स्वागत स्थल की रंगोली

स्वागत स्थल पर बनाई आकर्षक रंगोली

रथयात्रा के प्रारंभ स्थल पर भगवान श्री जगन्नाथ के स्वागत के लिए अत्यंत सुंदर, आकर्षक एवं विशाल रंगोली बनाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं को मनोहारी झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं आनंद के साथ देखा। यात्रा का पूरे मार्ग में भव्य स्वागत किया गया। हजारों की भीड़ के कारण रथ यात्रा की गति धीमी पड़ गई। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। अनेक लोगों ने रास्ते में भंडारों आदि का आयोजन किया। श्रद्धालुओं को मालाएं भी पहनाई गईं। रथयात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ का महाप्रसाद हजारों श्रद्धालुओं के मध्य वितरित किया गया।

प्रश्नोत्तरी

रथ यात्रा कब निकाली गई थी?
रविवार को इस्कॉन ने श्री श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur News: फुहारों के बीच बरसा जगत के नाथ का आशीष