महावीर जयंती पर स्वर्ण रथ पर आज निकलेगी भगवान की सवारी
Kanpur News - मोतीझील में लगेगा भव्य मेला, देर रात तक चलेगा सांस्कृतिक समारोह कानपुर वरिष्ठ संवाददाता

श्री महावीर जन्मकल्याणक यानी महावीर जयंती के अवसर पर सोमवार को भगवान के स्वर्ण रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल मोतीझील में मुख्य समारोह व मेला लगेगा। यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी। सभापति हेम जैन, महामंत्री अमित जैन और अनूप जैन ने बताया कि इस वर्ष जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म के 2624 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। सोमवार को प्रातः 8:30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि महापौर प्रमिला पांडे हरी झंडी दिखाकर इसे प्रारंभ करेंगी। रथ यात्रा जनरल गंज से निकलकर नया गंज, कलेक्टर गंज, झकरकटी, बादशाही नाका, हालसी रोड, चौक सर्राफा, बिरहाना रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जनरल गंज स्थित जैन मंदिर में सम्पन्न होगी।
उन्होंने बताया कि 30 मार्च को ही जयंती है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 31 के स्थान पर 30 मार्च का अवकाश घोषित करने की मांग की है।मोतीझील में सायंकाल चार बजे लगने वाले मेला का ध्वजारोहण जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि सभापति, उत्तर प्रदेश विधान परिषद मानवेन्द्र सिंह, सीएसजेएमयू के कुलपति विनय पाठक, सीडीओ दीक्षा जैन, नरेंद्र शर्मा और हरविंदर सिंह लार्ड आदि विचार व्यक्त करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सांसदों का सम्मान जैन समाज सम्मान करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


