Grand Musical Pilgrimage to Panki Hanuman Ji Temple on December 29 पनकी हनुमान मंदिर तक पदयात्रा कल, प्रतिमा के दर्शन होंगे, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsGrand Musical Pilgrimage to Panki Hanuman Ji Temple on December 29

पनकी हनुमान मंदिर तक पदयात्रा कल, प्रतिमा के दर्शन होंगे

Kanpur News - श्री बजरंग भक्त परिवार मण्डल द्वारा 29 दिसंबर को पनकी हनुमान जी मंदिर तक पारिवारिक संगीतमय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। महंत जितेन्द्र दास जी की उपस्थिति में यह यात्रा बादशाही नाका चौराहा से शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 28 Dec 2024 12:21 AM
share Share
Follow Us on
पनकी हनुमान मंदिर तक पदयात्रा कल, प्रतिमा के दर्शन होंगे

श्री बजरंग भक्त परिवार मण्डल, पनकी हनुमान जी मंदिर बाबा के दरबार तक पारिवारिक संगीतमय पदयात्रा 29 दिसंबर को निकाली जाएगी। महंत जितेन्द्र दास जी के सानिध्य में यह पदयात्रा बादशाही नाका चौराहा से सुबह निकलेगी। यात्रा में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा दर्शन के लिए होगी। यात्रा का शुभारम्भ सांसद रमेश अवस्थी करेंगे। पंकज अग्रवाल, मनीष दर्पण, विवेक शुक्ला, उत्कर्ष मिश्रा, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, अमित गुप्ता और सौरभ अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि यह पद यात्रा मूलगंज, लाटूश रोड, डिप्टी पड़ाव, चन्द्रिका देवी, जरीब चौकी, दर्शन पुरवा, फजलगंज, विजयनगर होते हुए पनकी हनुमान जी बाबा के दरबार पहुंचेगी। बाबा के दरबार को भव्य रूप से सजाया जाएगा और छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। दरबार में सुन्दरकाण्ड का पाठ भी होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।