धूमधाम से निकली कलश यात्राएं, माहौल में गूंजे जयकारे

Jan 23, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - जनपद में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। भिखनापुर गांव में शुक्रवार को श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही रसूलाबाद में 4 फरवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भूमि पूजन भी सम्पन्न हुआ।

धूमधाम से निकली कलश यात्राएं, माहौल में गूंजे जयकारे

जनपद में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अकबरपुर ब्लॉक के भिखनापुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया, जबकि रसूलाबाद में 4 फरवरी को होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्राओं में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए, जबकि जयकारों से माहौल गूंजता रहा। संघ के शताब्दी वर्ष पर आगामी चार फरवरी को रसूलाबाद कस्बे में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होना है। इसके लिए शुक्रवार को श्रषि आश्रम से विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। इस मौके पर केकेडीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा को भारत माता के रूप में सजकर यात्रा में आगे चल रही थी। कस्बे में भ्रमण करती हुई यह यात्रा धर्मगढ़ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद यहां वैदक मंत्रों के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रचार प्रमुख शिवजी द्विवेदी ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रांत प्रचारक रामजी, प्रमुख संत अरुण चेतन महराज के अलाव जाने माने कवि हिस्सा लेंगे। यात्रा में विधायक पूनम संखवार, विभाग प्रचारक राहुल जी, केकेडीएम स्कूल के प्रबंधक राजीव दुबे, वैभव दुबे, रमेश जी,रामलखन, बृजेन्द्र कुमार, शिवशक्ति अखाड़े के हर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इधर अकबरपुर ब्लॉक के भिखनापुर गाव में शुक्रवार को यज्ञाचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रों के साथ घट पूजन कराया। इसके बाद निकली कलशयात्रा में मंगलगीत गाती हुई महिलाएं शामिल हुईं। इसके साथ ही श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर नारायण सिंह, गौरव शुक्ला, विवेक त्रिवेदी, योगेश, दीपराज, अनुराग,रिंकू,शिवम, शुभ, सहित समस्त भिखनापुर ग्रामवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने बतायाकि शनिवार से यहां आचार्य श्याम नारायण तिवारी भागवत कथा का प्रवचन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;