शिक्षकों ने खेली फूलों से होली
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - रविवार को नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन (एनआईटीए) ने जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षकों और अतिथियों ने फूलों से होली खेली। मुख्य अतिथि डॉ. बलविंदर सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन (एनआईटीए) की ओर से रविवार को जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षक और अतिथियों ने फूलों से होली खेली। मुख्य अतिथि डॉ. बलविंदर सिंह, भावनी भीख एवं संजीव पाठक ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया, अध्यक्ष विवेक अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, महासचिव सतेंद्र कटियार, विवेक मिश्रा, श्रीश चंद्र गुप्ता, प्रशांत शुक्ला, आनंद विश्वकर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


