देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए हुई थी गोवर्धन पूजा

Jan 01, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का मान मर्दन करने और गोसंवर्धन के लिए गोवर्धन पूजा का शुभारंभ किया। अजयपुर बनीपारा में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य ने भगवान की बाल-लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ श्री विष्णु महायज्ञ में आहुतियां डाली गईं।

देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए हुई थी गोवर्धन पूजा

देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए हुई थी गोवर्धन पूजा -आचार्य ने भागवत कथा में भगवान की बाल-लीलाओं का किया वर्णन -अजयपुर बनीपारा में वैदिक मंत्रों के बीच श्री विष्णु महायज्ञ में पड़ी अहुतियां फोटो 1 एकेबी 22 परिचय- श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य। रूरा, संवाददाता। देवराज इंद्र का मान मर्दन करने व गोसंवर्धन के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा का शुभारंभ कराया था। गुरूवार को अजयपुर बनीपारा में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य ने यह बात कही। इस मौके पर वैदिक मंत्रों के साथ श्री विष्णु महायज्ञ में आहुतियां डाली गईं। अजयपुर बनीपारा में चल रहे विष्णु महायज्ञ में आचार्य रामजी तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाईं।

यहां पहुंची महिलाओं व युवतियों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन किया। कथा प्रवचन करते हुए आचार्य पंकज तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का वर्णन किया। इसमें माखनचोरी, कालियानाग मान मर्दन आदि के वृतांत सुनकर श्रोता भाव-विभोर रहे। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पूजा का वृतांत सुनाते हुए कहाकि इंद्र का अहंकार दूर करने के साथ ही गोमाता के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए उन्होंने गोवर्धन पूजा की लीला की थी। इन पावन कथाओं को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। इस मौके पर उमेश अग्निहोत्री, सुमित त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, पंकज कश्यप, अनुज सविता, लोकेंद्र, रत्नेश, धीरज व दीपू आदि लोग रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsGovardhan Puja Initiated by Lord Krishna to Humble Indra Vedic Yajna Held in Ajaypur Baniyapara
;;
;