Kanpur News: हनुमान जी को ज्ञान और भक्ति की भूख

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में श्री रामलीला सोसाइटी की स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत आयोजित श्री राम कथा के पहले दिन पूज्य दीदी मां मंदाकिनी ने 'स्वर्ण' की अद्भुत व्याख्या पेश की। उन्होंने हनुमानजी और सीता जी की कहानी से ज्ञान और भक्ति पर बल दिया। कार्यक्रम में कई prominents उपस्थित थे।

Kanpur News: हनुमान जी को ज्ञान और भक्ति की भूख

Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। श्री रामलीला सोसाइटी की श्री राम कथा का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। कथा के प्रथम दिवस मंगलवार को युग तुलसी महाराज श्री रामकिंकर जी की शिष्या पूज्य दीदी मां मंदाकिनी ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से ''स्वर्ण'' की अद्भुत व्याख्या प्रस्तुत की। विजयादशमी महोत्सव के पहले दिन मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित समारोह में कहा कि सीता जी की खोज में निकले बंदर भूखे-प्यासे हो जाते हैं। उन्हें एक माह तक अथक पुरुषार्थ करके सफलता नहीं मिली पर यहां बंदरों का सौभाग्य था कि श्री हनुमानजी उनके साथ थे और उन्होंने पर्वत के ऊपर गुफा में बैठी तपस्विनी देवी स्वयं प्रभा से मिलवाया।

बंदरों को जल भी मिला, फल भी मिले। यह संत की वाणी पर विश्वास का फल था। श्री हनुमान जी ने कहा कि मेरा जन्म अंजना के गर्भ से हुआ और जन्म के साथ ही भूख लगी। तभी तो आकाश में लाल रंग के उदीयमान सूर्य को फल समझकर हनुमान जी ने छलांग लगायी थी। पर भूख मिट नहीं पायी। सीताजी ने पूछा, तुम इतनी लम्बी यात्रा करके आए मार्ग में कुछ खाने पीने को नहीं मिला। हनुमानजी ने कहा, मिले तो बहुत, पर सब खाने वाले भूखे ही मिले। खिलाने वाला कोई नहीं मिला। यह भूख जहा प्रताप भानु को रावण राक्षस बना देती है, वह विषयों की भूख है पर हनुमानजी को तो ज्ञान, भक्ति की भूख है इसलिए वे जगत जननी का आशीर्वाद पाकर कृतकृत्य हो जाते हैं। कार्यक्रम राजीव गर्ग, पवन गर्ग, कमल किशोर अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: हनुमान जी को ज्ञान और भक्ति की भूख