
मनोजानंद ने तीन पूर्व परिचितों पर कराई रंगदारी की रिपोर्ट
Kanpur News - कानपुर में गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सेंगर ने बर्रा थाने में तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्रकार बताने वाले आनंद उपमन्यु और उनके सहयोगी ने मनोज से 50 हजार रुपये या सोने की चेन की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोल्डन बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद जी महाराज ने बर्रा थाने में तीन के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। काकादेव निवासी मनोजानंद ने बताया कि 14 दिसंबर को बर्रा पांच स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से गौ यात्रा निकाली गई थी। मंदिर पहुंचने पर खुद को पत्रकार बताने वाले आनंद उपमन्यु और उनके कैमरा मैन प्रभात शुक्ल वंशम मिले। दोनों ने कहा कि चकरपुर के आचार्य देवेश तिवारी ने बताया कि आप बागेश्वर धाम के विचारों से सहमत नहीं हैं। फेसबुक पर उनके लिए अपशब्द लिख रहे हैं। हम आपके खिलाफ खबर चलाएंगे।

आरोप है कि भ्रामक खबर न चलाने को कहा तो आनंद और प्रभात ने 50 हजार रुपये या सोने की चेन की मांग की। आरोप है कि 16 दिसंबर की रात्रि को आनंद ने फिर कॉल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद बागेश्वर धाम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, बस इसी बात के लिए फोन किया गया था। रंगदारी मांगने की बात गलत है। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद उपमन्यु, प्रभात शुक्ल और देवेश तिवारी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




