'विश्व नवकार दिवस' पर आज 10 हजार लोग करेंगे जाप
Kanpur News - कानपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) 'विश्व नवकार दिवस' का आयोजन 9 अप्रैल 2026 को करेगा। यह कार्यक्रम 108 देशों में होगा और कानपुर में नाना राव पार्क में सुबह 8:01 से 9:36 बजे तक चलेगा। इसमें 10,000 धर्मावलम्बी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि सीएसजेएमयू के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक होंगे।

कानपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) वैश्विक शांति एवं मानवता के कल्याण के लिए नौ अप्रैल 2026 को 'विश्व नवकार दिवस' का आयोजन करेगा। 108 देशों में इसका आयोजन किया जाएगा। जीतो का कानपुर चैप्टर इसी दिन प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक श्री श्याम महोत्सव स्थल नाना राव पार्क, माल रोड में करेगा। सीएसजेएमयू, केआईटी रूमा, एक्सिस महाविद्यालय, एचबीटीयू, ओंकारेश्वर विद्यालय, एमआर जयपुरिया, आरजी अकादमी, सरस्वती शिशु मंदिर, डीपीएस आजाद नगर, भगवंती कॉलेज, यूपी किराना, ओंकार नाथ धवन, महावीर स्पिन वॉफ मगरवारा सहित अन्य स्थानों पर भी आयोजन होंगे। सीएसजेएमयू में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि होंगे।10
हजार धर्मावलम्बी इसमें जाप करेंगे। नानाराव पार्क में महापौर प्रमिला पांडेय मुख्य अतिथि होंगी। यह जानकारी स्वरूप नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष मनीष कटारिया, महामंत्री अमित जैन, मुख्य संयोजक सुधीर जैन, अनूप जैन, अनु जैन, प्रखर जैन, पारुल, रोहन जैन, अजय जैन, मनन जैन ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


