Kanpur News: बैराज मार्ग पर आया मगरमच्छ, लोग खाना छोड़ भागे
Kanpur News: बिठूर में मंधना से गंगा बैराज मार्ग पर एक विशाल मगरमच्छ देखा गया, जिससे दहशत फैल गई। लोग मैगी प्वाइंट पर बैठकर भाग निकले। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी है। पानी बैक आने से इलाके में और भी मगरमच्छ देखे गए हैं।

Kanpur News: बिठूर, संवाददाता। मंधना से गंगा बैराज मार्ग के बनिया पुरवा गांव के पास हाईवे पर विशाल मगरमच्छ देखा गया। सड़क तक आए मगरमच्छ को देख कर दहशत फैल गई। सड़क किनारे मैगी प्वाइंट में बैठे लोग भाग निकले। बैराज हाईवे पर स्थित बनियापुर चौराहे पर पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर आजाद मैगी प्वाइंट के पास सड़क किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ देख दहशत फैल गई। मैगी प्वाइंट में बैठे लोग खाना छोड़ भाग निकले। राहगीरों ने मगरमच्छ का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ख्योरा कटरी के पूर्व प्रधान अशोक निषाद ने बताया ज्योरा-ख्योरा में खारजा नाले से गंगा का पानी बैक मार रहा है।
ख्योरा-ज्योरा में जल भराव में कई मगरमच्छ देखे गए हैं। साथ ही धड़ियाल देखे गए हैं। पानी बैक आने पर बैराज किनारे कई फॉर्महाउस में जल भराव है। जिसमें कुछ दिन पहले लोगों ने मगरमच्छ देखा था। अब मगरमच्छ सड़क तक आने लगे हैं। बैराज हाईवे किनारे कई मैगी प्वाइंट बने हैं। यहां तक मगरमच्छ आ रहे हैं। सोमवार को बनिया पुरवा चौकी से सौ मीटर दूर मैगी प्वाइंट के पास मगरमच्छ देखा गया। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है। दहशत के चलते कई मैगी प्वाइंट बंद हैं।


