Kanpur News: अमराहट नहर में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मचा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: मंगलवार सुबह अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगली जीवों की जानकारी पुलिस या वन विभाग को दें।

Kanpur News: अमराहट नहर में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मचा

Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर खेतों की ओर जाने वाले किसान भी सहम गए और इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पुलिस ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। बाद में वन विभाग के लोगों ने मगरमच्छ का रेसक्यू किया।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

मंगलवार को अमराहट कैनाल पंप द्वितीय की नहर में मगरमच्छ की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर अमराहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को अवगत कराया। कुछ ही देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। वन विभाग की टीम को बुलाकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि भविष्य में भी किसी जंगली जीव के दिखाई देने की सूचना मिले तो स्वयं उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मगरमच्छ कब और कहाँ दिखाई दिया?
मगरमच्छ मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में दिखाई दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।