Kanpur News: गौरव की तूफानी शतकीय पारी से सागर लायंस जीता
Kanpur News: कानपुर के द स्पोर्ट्स हब में बीपी क्रिकेट लीग के मुकाबले में सागर लायंस ने एसजीएम स्ट्राइकर्स को 73 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर लायंस ने छह विकेट पर 188 रन बनाए। गौरव कुशवाहा ने 60 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। जवाब में एसजीएम स्ट्राइकर्स 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही बना सकी। गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Kanpur News: कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही बीपी क्रिकेट लीग में मंगलवार को सागर लायन और एसजीएम स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें सागर लायंस ने 73 रन से जीत दर्ज की। सागर लायंस की ओर से गौरव कुशवाहा ने 60 गेंद में 16 चौकों की मदद से 101 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आर्य नगर स्थित टीएसएच मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर एसजीएम स्ट्राइकर्स ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सागर लायंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव ने नाबाद 101 रन, कप्तान अपूर्व गुप्ता ने 38 रन और सौरभ शुक्ला ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में प्रशांत श्रीवास्तव ने दो और रवि सक्सेना ने एक विकेट लिया।जवाब में एसजीएम स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सौरभ श्रीवास्तव ने 32 रन, विपिन शुक्ला ने 17 रन व अमित कटियार ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित वर्मा ने तीन, कुमार साहिल व संजय सिंह ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर नीलेश खंडेलवाल, अश्वनी गुप्ता और दीपक आदि मौजूद रहे।

