गंगा मेला के लिए क्यूआरटी गठित, तीन वक्त होगी जलापूर्ति

Mar 08, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - गंगा मेले के दौरान नगर निगम और जलकल ने क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है। शहरवासियों को 10 मार्च से विशेष जलापूर्ति की जाएगी। सुबह, दोपहर और शाम को तीन बार पानी मिलेगा। जलापूर्ति में समस्या होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

गंगा मेला के लिए क्यूआरटी गठित, तीन वक्त होगी जलापूर्ति

गंगा मेला को देखते नगर निगम और जलकल की क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) का गठन कर दिया गया है। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ ही अभियंत्रण की भी टीमें मुस्तैद रहेंगी। 10 मार्च को शहर में जलकल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहरवासियों को तीन वक्त पानी मिलेगा। सुबह छह बजे से नौ बजे तक, दोपहर बाद एक बजे से तीन बजे तक और शाम को छह से आठ बजे तक विशेष जलापूर्ति की जाएगी। नलकूपों को भी न्यूनतम रेस्ट देते हुए लगातार चलाया जाएगा। समस्या हो तो कंट्रोल रूम में करें कॉल : गंगा मेला के लिए जलकल मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

शहर में कहीं भी जलापूर्ति संबंधी दिक्कत होने पर 9235553826 और 9235553827 मोबाइल नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सीवरभराव की स्थिति में भी कॉल किया जा सकता है। 22 जेटिंग मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने भी अफसरों को निर्देश दिया है कि कहीं से भी शिकायत आने पर फौरन निस्तारण की व्यवस्था कराएं। खुद जाकर मौके पर स्थिति को देखें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।