Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsGang Rivalry in Chakeri Youth Injured in Shooting and Bombing Incident
 रंजिश में युवक का घेराव कर की फायरिंग व बमबाजी, घायल

रंजिश में युवक का घेराव कर की फायरिंग व बमबाजी, घायल

संक्षेप:

Kanpur News - फोटो - चकेरी के काजीखेड़ा इलाके में हुई घटना - मौके पर एसीपी चकेरी समेत पुलिस बल ने की जांच पड़ताल चकेरी। काजीखेड़ा में रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक का घेराव की मारपीट की। साथ...

Nov 13, 2025 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

फोटो - चकेरी के काजीखेड़ा इलाके में हुई घटना - मौके पर एसीपी चकेरी समेत पुलिस बल ने की जांच पड़ताल चकेरी। काजीखेड़ा में रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक का घेराव की मारपीट की। साथ ही युवक पर छह से सात फायर झाेंक बम भी चलाये। जिससे युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर एसीपी चकेरी समेत पुलिस बल पहुंचा और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल युवक को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी के विवाद के चलते फायरिंग व बमबाजी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी विशाल केसरवानी हलवाई का काम करते हैं। विशाल के अनुसार करीब दो से तीन माह पहले उनका किसी बात को लेकर काजीखेड़ा निवासी युवक के साथ विवाद हुआ था। जिस पर वह उनसे खुन्नस रखने लगा था। पहले भी कई बार आरोपित ने रास्ते में रोककर उनसे गाली गलौज की थी। विकास ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को वह काजीखेड़ा स्थित एक दुकान में समोसा लेने के लिए गये थे। जहां पर आरोपित ने उन्हें देखा तो अपने साथियों के साथ उनका घेराव कर लिया। इसके बाद आरोपित गाली गलौज करने गले। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही पांच से छह बार फायरिंग कर तीन से चार से बार बम चलाये। सागर किसी तरह से जान बचाकर मौके से भाग निकले। लेकिन उनके बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। वहीं फायरिंग व बमबाजी से इलाके मेें दहशत फैल गई। एक कार का शीशा भी टूट गया। मौके पर एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय समेत पुलिस बल पहुंचा औश्र जांच पड़ताल की। वहीं सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी को लेकर आये दिन दोनों पक्षों में विवाद होता है। इससे पहले भी इलाके में गोलियां चल चुकी हैं। मामले में थाना प्रभारी अजय प्रकश मिश्र ने बताया कि रंजिश में युवक के पैर में गोली लगी है। लेकिन बम चलाये जाने के मौके से कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। युवक का उपचार कराकर उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर लेकर मामला दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं गांजा तस्करी के विवाद की भी जांच की जाायेगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। पहले भी चल चुकी है गोलियां चकेरी के लाल बंगला क्षेत्र में गांजा तस्करी के विवाद में गोली और बम चलने की घटना कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी करीब तीन बार गोलियां चल चुकी हैं। एक बार तो विधान सभा अध्यक्ष के आवास के पास ही विवाद के चलते गोलियां चली थीं। लेकिन पुलिस की जांच में गोली चलाये जाने की बात गलत निकली। वहीं काजीखेड़ा में पहले भी दो पक्षों में फायरिंग हो चुकी है। इसके बाद भी इलाके में गांजा तस्करी हो रही है।