मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान,फरार दरोगा का पता नहीं

Jan 09, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर दक्षिण में सचेंडी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ रात में गैंग रेप किया गया। पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया। मामले में आरोपी दरोगा अमित मौर्य फरार है और उसकी आखिरी लोकेशन प्रयागराज मिली थी। पुलिस उसकी तलाश में वाराणसी और गोरखपुर भी गई है।

मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के  बयान,फरार दरोगा का पता नहीं

कानपुर दक्षिण, संवाददाता। सचेंडी में रात में 14 वर्षीय किशोरी से वाहन में गैंग रेप के मामले में शुक्रवार को पीड़िता को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां उसने कलम बंद बयान दर्ज कराए। पुलिस आज बयानों का अवलोकन कर कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। उधर मामले में यूट्यूबर शिवबरन यादव के जेल जाने के बाद से फरार आरोपित दरोगा अमित मौर्य का कुछ पता नहीं लगा सकी है। सूत्रों के मुताबिक, दरोगा हाईकोर्ट से लेकर कानपुर तक के वकीलों के संपर्क में है। वह पुलिस की नजरों से बचकर सरेंडर की फिराक में है। उसकी आखिरी लोकेशन प्रयागराज मिली थी।

जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। हालांकि इनपुट मिलने पर एक-एक टीम संभावित ठिकानों में तलाशने के लिए वाराणसी और गोरखपुर भी गई है। दरोगा मूलरूप से गोरखपुर का ही रहने वाला है। सचेंडी थाने की भीमसेन चौकी के इंचार्ज अमित मौर्य अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो से चंद्रहस गांव निवासी यूट्यूबर शिवबरन सिंह यादव के साथ सोमवार रात घूम रहा था। इसी दौरान इलाके की एक 14 वर्षीय किशोरी शौच जाने के लिए निकली। यह देख अमित और शिवबरन ने उसे गाड़ी में खींच लिया फिर झांसी रेल लाइन किनारे गैंगरेप किया। इंस्पेक्टर ने अज्ञात के खिलाफ धाराओं में खेल कर छह लाइनों में एफआईआर लिख मामले को निपटाने का प्रयास किया। हालांकि मामला चर्चित होने पर पुलिस कमिश्नर ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त की और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया। हालांकि दरोगा अमित फरार हो गया। रिपोर्ट में पॉक्सो और गैंगरेप की धारा बढ़ाई गईं। सचेंडी के नवागंतुक इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा चुका है। शनिवार को बयानों का अवलोकन किया जाएगा। दरोगा का कुछ पता नहीं चल सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।