Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsGang Assaults Youth After Bike Collision Robbery Reported in Fazalganj
दंबगों ने युवक को पीटने के बाद कट्टे की बट मार नाक फोड़ी, मुकदमा

दंबगों ने युवक को पीटने के बाद कट्टे की बट मार नाक फोड़ी, मुकदमा

संक्षेप:

Kanpur News - फजलगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद 15 से 20 लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोपितों ने युवक की नाक फोड़ दी और सोने की चेन, 4 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने...

Aug 31, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

फजलगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को टक्कर मार गिराने के बाद दबंगों ने उसे घेर लिया। फिर बेरहमी से पीटने के बाद कट्टे की बट मार नाक फोड़ दी। मारपीट के दौरान आरोपितों पर लूट करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। शास्त्री नगर निवासी आशीष यादव की तहरीर के अनुसार शनिवार शाम वह काम से सिंधी कॉलोनी से सीएल चौराहा की तरफ जा रहे थे, तभी एक्सेल पैलेस के पास बाइक सवार युवक ने टक्कर मार गिरा दिया। इस बीच सात-आठ बाइकों से करीब 15 से 20 लोग आ धमके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिना किसी बात के उन सब ने गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से एकाएक वार किए और साथ कट्टे की बट मार नाक फोड़ दी। आरोप है कि, सोने की चेन, 4 हजार रुपये व एक मोबाइल लूट ले गए। चीख-पुकार सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। फजलगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है।