Kanpur News: दबंगों ने पड़ोसी के घर में धावा बोल की मारपीट

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: लक्ष्मणपुर गांव में गाली-गलौज के विरोध पर दबंगों ने पड़ोसी के घर धावा बोलकर पांच सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम की है।

Kanpur News: दबंगों ने पड़ोसी के घर में धावा बोल की मारपीट

Kanpur News: बिधनू। लक्ष्मणपुर गांव में गाली-गलौज के विरोध पर दबंग ने अपने साथियों मिलकर पड़ोसी के घर में धावा बोल दिया। फिर महिलाओं समेत पांच सदस्यों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है। लक्ष्मणपुर निवासी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी पड़ोसी विशाल, मोहित, कल्लू और रिशु बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला किया। शोर-शराबा सुन बचाने पहुंचे उनके भाई सोनू, पत्नी राधा, पिता रमेश और मां सरोज को भी आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की।

जिससे वे लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।