Kanpur News: दो सौ रुपये की रंगदारी न देने पर किया हमला
Kanpur News: रामादेवी सब्जी मंडी में एक फल विक्रेता ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उनसे ठेला लगाने के लिए दो सौ रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध पर आरोपितों ने उनकी मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Kanpur News: चकेरी। रामादेवी सब्जी मंडी में एक फल विक्रेता ने आरोप लगाया है इलाके के दबंगों ने उनसे ठेला लगाने के एवज में दो सौ रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उनपर धारदार हथियार से हमला किया। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। देहली सुजानपुर निवासी रमेश कुमार गुप्ता के अनुसार वह रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे फल का ठेला लगाते आ रहे हैं। बीते रविवार रात को सफीपुर के दो आरोपित उनके ठेले पर पहुंचे। इसके बाद दुकान लगाने के एवज में दो सौ रुपये की रंगदारी मांगने लगे। विरोध किया तो आरोपितों ने विवाद करना शुरू कर दिया।
इस बीच एक आरोपित ने उनके सीने में किसी धारदार वस्तु से हमला किया। वहीं शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपित यहां के और कई फल और सब्जी दुकानदारों पर वसूली का दबाव बना रहे रहे हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


