उड़ते रहे ट्रांसफार्मर के फ्यूज, करवट बदलते कटी रात
रनियां नगर के वार्ड नंबर 7 शिवाजी नगर रनियां नगर के वार्ड नंबर 7 शिवाजी नगर में कई दिन से ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने से कई-कई घंटों तक विद्युत आपूर्त

सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां नगर के वार्ड नंबर 7 शिवाजी नगर में कई दिन से ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने से कई-कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है बुधवार की सुबह से रात तक फ्यूज उड़ते रहने से लोग परेशान रहे।
लोगों की शिकायतें
लोगों का कहना है कि रात 10 बजे के बाद ट्रिपिंग शुरू होती है तो पूरी रात आंख मिचौली चलती है। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे।
विद्युत उपकेंद्र की स्थिति
रनियां विद्युत उपकेंद्र में 33/11 स्टेशन से किशरवल रोड शिवाजी नगर वार्ड में भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां पर सौ केवीए का एक, ढाई सौ केवीए के दो तथा एक विद्युत ट्रांसफार्मर कल्याण मंडप के पास भी लगा हैं। आए दिन बिजली की आंख मिचौली चल रही है बुधवार की सुबह नौ बजे रोस्टिंग के बाद दस बजे यहां के उपभोक्ता इंतजार कर रहे थे कि आपूर्ति शुरू होगी, लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही ट्रांसफार्मर के बगल में लगे फ्यूज बाक्स में लगा एक फ्यूज उड़ गया । जबकि यह फ्यूज कोई पहली बार नहीं उड़ा है यह आए दिन का काम है। फ्यूज के लिए जो वायर आता है वो विभाग के पास है ही नहीं जबकि हल्के वायर से बांधकर चले जाते हैं जिससे आए दिन फ्यूज उड़ते हैं।
उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया
इसके कारण आधे वार्ड की बिजली एक दम गुल हो जाती हैं। यहां रहने वाले बीनू यादव सर्वेश महेंद्र सत्यम आदि ने बताया कि दो दिन पहले भी रात में एक बजे फ्यूज उड़ गया था। रात में फ्यूज उड़ जाते हैं तो रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है बिजलीघर में सूचना के बाद भी रात ड्यूटी का लाइनमैन सही करने नहीं आता है। वहीं कल रात में फ्यूज होने पर अधिकारियों को बताया तो सुबह सात बजे फ्यूज जोड़ा गया। यहां लापरवाही चरम पर है और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो रहा है। इस संबंध में एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है, समस्या का समाधान किया जाएगा।
अधिक बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


