रोटरी क्लब ऑफ गौरव पांच विकेट से जीता
Kanpur News - रोटरी क्लब ऑफ गौरव पांच विकेट से जीता रोटरी क्लब ऑफ गौरव पांच विकेट से जीता रोटरी क्लब ऑफ गौरव पांच विकेट से जीता

कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया नंबर 391 की ओर से फ्रीमेंसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच रविवार को श्री गोपालकृष्ण सिंहानिया रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें रोटरी क्लब ऑफ गौरव ने लॉज डॉ. गौरहरि सिंहानिया को पांच विकेट से पराजित किया। डॉ. गौरहरि सिंहानिया नंबर 391 ने 15 ओवर में 106 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 32 रन व पंकज ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने दो और अवधेश ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से देव ने 56 रन बनाए।
मुकेश ने तीन व विराट ने दो विकेट लिया। मैच में देव केसरवानी को मैन ऑफ द मैच, वेदांस गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अजय पुरवार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस मौके पर विराट गुप्ता, अभय पुरवार, वाईएम देसाई व आशीष अग्रवाल, आरके बाजपेयी, जॉय निगम आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


