ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों का प्रशिक्षण आज से

Apr 08, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों का प्रशिक्षण आज से ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों का प्रशिक्षण आज से ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों का प्रशिक्षण आज से

ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों का प्रशिक्षण आज से

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की पहल पर आर्यनगर स्थित टीएसएच में बुधवार से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का आठवां बैच शुरू हुआ। इसमें 223 चयनित खिलाड़ी अब अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस बैच के लिए 641 बच्चों ने आवेदन लिए थे और 310 ने आवेदन जमा किए थे। प्रारंभिक जांच के बाद 255 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया। दो अप्रैल को आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और खेल के प्रति रुझान का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। पूरी प्रक्रिया सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई।

ट्रायल के बाद बैडमिंटन में 40, बास्केटबॉल में 35, बॉक्सिंग में 20, जूडो में 40, कराटे में 50, कबड्डी में 2, शूटिंग में 9, स्विमिंग में 13, टेबल टेनिस में 14 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे पहले सात बैचों में 1734 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर चार रजत और छह कांस्य, जबकि जिला स्तर पर 36 स्वर्ण, 32 रजत और 48 कांस्य पदक जीता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।