सीएसजेएमयू : 110 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार कराया

Feb 28, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक के मार्गदर्शन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 110 बच्चों को लाभ मिला। आयुर्वेद के अनुसार, स्वर्णप्राशन संस्कार से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

सीएसजेएमयू : 110 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार कराया

कानपुर। आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक के निर्देशन में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर में 110 बच्चों को किया गया। शिविर आरोग्य क्लीनिक, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय बाल गृह में हुआ। इस अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की सचिव आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने बताया कि स्वर्णप्राशन संस्कार आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण विधा है। डॉ. पाठक ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास शीत ऋतु के अंतिम चरण व वसंत ऋतु के आगमन का सूचक है। इस अवधि में आहार हल्का, सुपाच्य एवं कफनाशक होना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है व ऋतु परिवर्तन का प्रभाव न्यून होता है।

इस अवसर पर राजकीय बाल गृह की शिक्षिका सुमन, स्वास्थ्य केंद्र की सिस्टर ऊषा, धर्मेंद्र, सावित्री, निशा एवं शेखर आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।