फोटो- करोडों की ठगी करने वाला नटवरलाल सुधीर धवन गिरफ्तार
Kanpur News - - निवेश के नाम पर एक दर्जन लोगों को लगा चुका है चूना- शातिर पर छह मुकदमे, उसकी पत्नी व पिता का भी कई मुकदमों में जिक्र- व्हाट्सएप ग्रुप में लालच देकर लोगों का फंसाता था जाल मेंकानपुर, संवाददाता।...

- व्हाट्सएप ग्रुप में लालच देकर लोगों का फंसाता था जाल में कानपुर, संवाददाता। निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के दो रिटायर अफसरों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल सुशील धवन का नजीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर शेयर खरीदने व बेचने का भी झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाता था, उस पर छह मुकदमे दर्ज है। जिसमें पत्नी व पिता का भी जिक्र है। पुलिस ने आरोपित का उस समय दबोचा जब वह पिछले तीन दिनों से एक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। फिलहाल, पुलिस से पूछताछ कर और राज उगलवाने का प्रयास कर रही है।
सर्वोदय नगर के मोती विहार सोसाइटी में रहने वाले सुशील धवन का कौशलपुरी में शेयर ब्रोकिंग का ऑफिस है। वर्ष-2021 में पांडु नगर मॉडल टाउन निवासी प्रदीप मंगा ने सुशील धवन, उसकी पत्नी अंजली व रुद्रा शेयर्स एंड ब्रोकर्स कंपनी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से करीब दो करोड़ रुपये के शेयर हड़पने का आरोप लगाते हुए दो साल पहले नजीराबाद में रिपोर्ट कराई थी। रिपोर्ट में जिक्र था कि शातिर सुशील ने बातों के जाल में फंसाकर सारे शेयर रुद्रा शेयर्स एंड ब्रोकर्स कंपनी में ट्रांसफर करा लिए। फिर कूटरचित दस्तावेज में फर्जी साइन कर अपने व रिश्तेदारों के नाम पर डीमैट एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह ठगी का शिकार हुए पांडु नगर निवासी कारोबारी प्रतीश रस्तोगी ने सोमवार को डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव से शिकायत की थी कि सुशील धवन उनके भी 1.57 करोड़ रुपये के शेयर के हड़प कर चुका है। वहीं, पांडु नगर के बैंक मैनेजर अशोक कपूर से 1.50 करोड़, काकादेव के अशोक मेहरा से 50 लाख और आकांक्षा के दो लाख रुपये हड़पने की शिकायत आईं थी। शिकायतों की भरमार देख डीसीपी ने मामले की जांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके को सौंपी थी। उधर, शातिर की गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को जेके मंदिर नहरिया के पास स्थित शिवानी क्लीनिक से आरोपित सुशील धवन को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि आरोपित पिछले तीन दिनों से अपना इलाज कर रहा था। उसने किन लोगों से कितने की ठगी की है, इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। ------------ दो रिटायर अफसर व महिला से 1़ 18 करोड़ हड़पे कौशलपुरी में रहने वाली रिचा शर्मा ने वर्ष 2024 में 51 लाख रुपये हड़पने में सुशील धवन और उसके पिता, पत्नी अंजली व मयंक तिवारी के खिलाफ नजीराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं इस साल एक जनवरी को कल्याणपुर के कृष्णा विहार निवासी केंद्रीय उत्पाद शुल्क से सेवानिवृत्त अधीक्षक विष्णुदत्त त्रिवेदी से 60 लाख और आवास विकास-एक निवासी केंद्रीय उत्पाद सीमा शुल्क अधिकारी से सात लाख में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ---- प्रचार-प्रसार देख गैंग से जुड़े लोग करते थे गुमराह शातिर सुशील धवन व्हाट्सएप में कई ग्रुप में बनाए थे। जिसमें जान-पहचान के साथ ज्यादातर अनजान लोग जुड़े थे। ग्रुप में वह निवेश कर मुनाफे का झांसा देता था, जबकि प्रचार-प्रसार देख गैंग से जुड़े लोग भारी कमाई होने की बात कहते हुए लोगों को गुमराह करने का काम करते थे। फिर इस तरह लोग जाल में फंस शातिर सुशील से संपर्क साधते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


